भोपाल | देश दर्पण संवाद सोशल मीडिया पर शहर के लोगों के बीच तेजी से अपनी खास पहचान बना चुके लोकप्रिय पेज ‘अवर भोपाल’ ने महज़ एक साल में सफलता का शानदार मुकाम हासिल किया है। मूल रूप से मध्य प्रदेश के सीधी जिले के रामपुर नैकिन के रहने वाले पेज के संचालक सूरज शुक्ला को वर्ष 2012 में छठवीं क्षा के दौरान उनके बड़े भाई भोपाल लेकर आए थे, जि सके बाद उनकी पूरी स्कूली शिक्षा और कॉलेज लाइफ यहीं बीती। उनके डिजिटल सफर की शुरुआत वर्ष 2020 में यूट्यूब चैनल और व्लॉगिंगं से हुई। समय के साथ सिटी पेजेस के बढ़ते ट्रेंड को देखते हुए उन्होंने 2023 में सबसे पहले ‘अपना रीवा’ पेज शुरू किया, जिस पर आज 43 हजार से अधिक फॉलोअर्स जुड़े हुए हैं। हालांकि, भोपाल में रहते हुए उन्हें लगा कि वे खुद को सिर्फ रीवा तक सीमित न रखें और इसी सोच के साथ उन्होंने वर्ष 2025 में ‘अवर भोपाल’ पेज की शुरुआत की। पूरे मन, लगन और कंसिस्टेंसीं के दम पर उन्होंने पिछले एक ही साल में इस पेज पर 54 हजार से अधिक फॉलोअर्स का भरोसा जीता है।

सूरज का माना है कि शहर से जुड़ाव और दर्शकों का अपार प्यार ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। वे अपने कं टेंट के जरिए भोपाल की खूबियों व स्थानीय और उभरती प्रतिभाओं को लगातार आगे लाने का प्रयास कर रहे हैं। भोपाल का यह उभरता सोशल मीडिया पेज भविष्य में नई बुलंदियों को छूने के लिए पूरी तरह तैयार है। देश दर्पण संवाद परिवार की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएँ। देश दर्पण संवाद का ‘क्रिएटर कॉर्नर’ ऐसे ही रचनात्मक लोगों की कहानियों को मंच देने की एक कोशिश है, जो अपने हुनर और जुनून के दम पर समाज में नई पहचान बना रहे हैं। सूरज शुक्ला का यह सफर उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है, जो डिजिटल माध्यम में कुछ अलग करने का सपना देखते हैं। हमें विश्वास है कि ‘अवर भोपाल’ आने वाले समय में और भी ऊँ चाइयों तक पहुँचेगा। देश दर्पण संवाद परिवार की ओर से बहुत बहुत शुभकामनाएँ।