भोपाल | देश दर्पण संवाद राजधानी भोपाल के युवाओं के बीच अपनी सादगी, मेहनत और बहुमुखी प्रतिभा के लिए पहचाने जाने वाले मॉडल, सोशल एक्टिविस्ट और पब्लिक फिगर कार्तिक पांचाल आज शहर का एक बेहद चर्चित नाम बन चुके हैं। बिना किसी दि खावे और शोर-शराबे के अपने काम के दम पर खास मुकाम हासिल करने वाले कार्तिक, भोपाल में मजबूत लोकप्रियता के बाद अब जल्द ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने जा रहे हैं। ‘मिस्टर सेंट्रल इंडिया’ से बड़े फै शन शोज़ के ज बने तक का सफर एक साधारण युवा से फैशन की दुनिया में खास पहचान बनाने वाले कार्तिकी कहानी बेहद प्रेरक रही है। साल 2018 में प्रतिष्ठित ‘मिस्टर सेंट्रल इंडिया’ का खिताब जीतने के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। मॉडलिंग और रनवे पर अपनी छाप छोड़ने के साथ-साथ वे कई बड़े फैशन शोज़ में बतौर ज भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।

इंडस्ट्री के कई जाने-माने सेलिब्रिटीज़ के साथ मंच साझा करने वाले कार्तिक के कला जगत के दि ग्गजों के साथ बेहद आत्मीय और मजबूत संबंध हैं। शहर के बड़े मंचों और इंफ्लुएं सर अवॉर्ड्स जैसे आयोजनों में भी उनकी सक्रिय उपस्थिति रही है। छात्र नेतृत्व, समाजसेवा और कानून का अनूठा संगम ग्लैमर की दुनिया में सक्रिय रहने के बावजूद कार्तिक अपनी जड़ों और सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े हुए हैं। छात्र संघ (विद्यार्थी परिषद) के पूर्व अध्यक्ष और एक सक्रिय समाजसेवी के रूप में उन्होंने युवाओं के मार्गदर्शन और जनहित के मुद्दों पर अहम योगदान दिया है। एक कलाकार होने के साथ-साथ वे बतौर ‘लीगल एडवाइजर’ (कानूनी सलाहकार) भी अपनी भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके व्यक्तित्व को और भी प्रभावशाली बनाता है। डिजिटल लोकप्रियता और मायानगरी की ओर कदम सोशल मीडिया पर भी कार्तिक युवाओंके बीच खासे लोकप्रिय हैं और उनके वेरिफाइड अकाउंट पर हजारों लोग उन्हें फॉलो करते हैं।

भोपाल से निकलकर मुंबई तक अपनी सक्रियता बढ़ाने वाले कार्तिक अब बड़े पर्दे की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। अपने अनुशासन, सहज व्यवहार और निरंतर मेहनत के बूते वे न केवल भोपाल का नाम रोशन कर रहे हैं, बल्कि उन तमाम युवाओं के लिए प्रेरणा बन रहे हैं जो खुद के दम पर अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं। शिवम् शुक्ला