मुंबई: भारतीय सिनेमा के इतिहास में भव्यता और कमाई के नए पैमाने गढ़ रही फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार रिकॉर्डतोड़ रही है। 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म ने महज 17 दिनों में दुनियाभर में 1,616.70 करोड़ रुपए का विशाल आंकड़ा छू लिया है। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ ही ‘रामायण’ दुनियाभर में 1,600 करोड़ रुपए या उसे अधिक की कमाई करने वाली पांचवीं भारतीय फिल्म बन गई है। हालांकि, रिकॉर्डतोड़ आंकड़ों के बावजूद फिल्म के सामने अभी ‘हिट’ का तमगा हासिल करने की बड़ी चुनौती बाकी है। नितेश तिवारी के निर्देशन और नमित मल्होत्रा के निर्माण में बनी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और साउथ सुपरस्टार यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं। दमदार स्टारकास्ट और भव्य प्रस्तुति का असर टिकट खिड़की पर साफ दिखाई दे रहा है।

देश और विदेश में कमाई की रफ्तार ट्रेड ट्रैकिंग पोर्टल सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 17वें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 27.40 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म की कुल नेट कमाई 906.90 करोड़ रुपए और इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 1,083.70 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। केवल घरेलू बाजार ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी ‘रामायण’ का डंका बज रहा है। 17वें दिन ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने 10 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया, जि से विदेशों में इसकी कुल कमाई 533 करोड़ रुपए हो गई है। फिल्म की शुरुआत से ही दर्शकों में जबरदस्त क्रे ज देखने को मिला था। पहले दिन 64.85 करोड़ रुपए के इंडिया नेट कलेक्शन से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने पांचवें दिन तो कमाल ही कर दिया, जब एक ही दिन में 107.50 करोड़ रुपए (ग्रॉस 128.70 करोड़ रुपए) की ऐतिहासिक कमाई दर्जकी गई। हिंदीं का दबदबा, दक्षिण में भी मजबूत पकड़ तीसरे हफ्ते में प्रवेश करने के बावजूद फिल्म के प्रति दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है।

17वें दिन देशभर में ‘रामायण’ के कुल 15,851 शो चलाए गए, जिनमें हर शो से औसतन 17,286 रुपए की कमाई हुई।