मुंबई। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता कार्तिक आर्यन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर प्रशंसकों को एक बड़ा तोहफा दिया है। अभिनय की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने के बाद अब कार्तिक ने बतौर निर्माता एक नई पारी की शुरुआत कर दी है। उन्होंने अपने जन्मदिन पर खुद के प्रोडक्शन हाउस 'डोपामाइन स्टूडियोज' (Dopamine Studios) की आधिकारिक घोषणा की है। इस खास मौके को और भी यादगार बनाते हुए कार्तिक ने न केवल अपने नए बैनर का ऐलान किया, बल्कि इसके तहत बने वाली पहली फिल्म 'कालिया' (Kaaliya) की पहली झलक (टीजर) भी दर्शकों के सामने पेश कर दी है। फिल्म का नाम और इसकी शुरुआती झलक सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रशंसकों और फिल्म जगत के बीच खासा उत्साह देखा जा रहा है। करियर का नया अध्याय बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन के लिए यह कदम उनके करियर में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
अब तक अपनी दमदार अदाकारी और कॉमिक टाइमिंगं से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले कार्तिक अब फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी अपनी रचनात्मक सोच को आजमाने के लिए तैयार हैं। 'डोपामाइन स्टूडियोज' के नाम से ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस बैनर तले दर्शकों को कुछ नया, रोमांचक और मनोरंजक सिनेमा देखने को मिलेगा। फिलहाल, 'कालिया' की पहली झलक ने दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है और अब सभी को इस प्रोजेक्ट से जुड़ी आगे की जानकारियों का बेसब्री से इंतजार है। करियर का नया अध्याय बिना किसी फिल्मी पृष्ठभूमि के बॉलीवुड में अपनी मजबूत जगह बनाने वाले कार्तिक आर्यन के लिए यह कदम उनके करियर में एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।
