दिल्ली। शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के दस सदस्य देशों के प्रथम सभ्यतागत संवाद मंच को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मौजूदा दौर में जब दुनिया के कई हिस्से युद्ध और अशांति का सामना कर रहे हैं, तब साझा संस्कृतियों और सभ्यताओं पर संवाद ही वैश्विक शांति की सबसे बड़ी गारंटी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इतिहास में साम्राज्यों ने भौगोलिक सीमाएं जरूर बदलीं, लेकिन स्थायी शांति और मानवीय जुड़ाव हमेशा आपसी बातचीत से ही संभव हुआ है। दूसू री ओर, आज से प्रधानमंत्री का बंगाल, बिहार और उत्तर प्रदेश का दौरा भी शुरू हो रहा है, जहां वे लगभग 34,470 करोड़ रुपये की विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओंकी सौगात देंगे।
वैश्विक अस्थिरता के बीच आपसी संवाद ही शांति का सबसे बड़ा आधार: प्रधानमंत्री मोदी

अगली खबर भोपाल को ₹800 करोड़ के खेल परिसर की सौगात