बांग्लादेश: पड़ोसी देश बांग्लादेश में गहराते राजनीतिक तनाव के बीच विदेश राज्य मंत्री हुमायूंकबीर के सिलहट स्थित आवास को उपद्रवियों ने निशाना बनाया। हमलावरों ने आवास के गेट के भीतर आग लगा दी, हालांकि गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। स्थानीय पुलिस ने पेट्रोल बम से हमले और घर को नुकसान पहुंचने की खबरों से इनकार करते हुए संदि ग्धों की तलाश तेज कर दी है। यह तनाव ऐसे वक्त में भड़का है, जब पूर्वप्रधानमंत्री शेख हसीना की दिसंबर में प्रस्तावित वापसी से पहले उनकी पार्टी अवामी लीग ने देशव्यापी बंद का आह्वान किया था। इस बीच, बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने आरोप लगाया कि सीमा पार बैठे लोग अवामी लीग के नेताओंको निर्देश दे रहे हैं। रहमान के इस बयान पर भारत ने सधा हुआ रुख अपनाते हुए किसी भी टिप्पणी से इनकार कर दिया।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दो टूक कहा कि बांग्लादेश के आंतरिक घटनाक्रम पर भारत की कोई टिप्पणी नहीं है और भारत पड़ोसी देश के साथ सकारात्मक व रचनात्मक संबंध बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है
