अगस्त 2024 से भारत में रह रहीं पूर्वप्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिसंबर में स्वदेश लौटने की इच्छा जताई है, लेकिन बांग्लादेश सरकार उनके पासपोर्टकी प्रक्रिया अटका रही है। नया पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र बनवाने के लिए हसीना के वकीलों ने 19 नवंबर को बांग्लादेश उच्चायोग को दूसू री बार पत्र भेजा है, जिसमें हसीना की हस्ताक्षरित अनुमति भी लगाई गई है। वकील स्टीवन पॉवेल्स ने 9 नवंबर को किए गए पहले आवेदन पर जवाब मांगा है। वहीं, बांग्लादेश सरकार ने पासपोर्ट देने से इनकार करते हुए भारत से हसीना के प्रत्यर्पण की मांग की है।