दिल्ली/ देश दर्पण संवाद। भारत और नेपाल के सदियों पुराने सांस्कृतिक व कूटनीतिक संबंधों में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह अपने पहले द्विपक्षीय दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे हैं, जहां एयरपोर्ट पर केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने उनका स्वागत किया। दौरे की शुरुआत में उन्होंने रविवार शाम विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की। तय कार्यक्रम के तहत राष्ट्रपति भवन में उनके औपचारिक स्वागत और राजघाट पर महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी अहम द्विपक्षीय बैठक होनी है। इस ऐतिहासिक मुलाकात का सबसे बड़ा आकर्षण भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मभूमि जनकपुरधाम के बीच सीधी रेल सेवा की शुरुआत है। राम-सीता नगरी के बीच 604 किमी का सीधा रेल सफर प्रधानमंत्री मोदी और नेपाली प्रधानमंत्री बालेन शाह संयुक्त रूप से अयोध्या कैंट और जनकपुरधाम के बीच चलने वाली नई एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घा टन करेंगे।

ट्रेन संख्या 15595 कुल 604 किलोमीटर की दूरी 19 घंटे 15 मिनट में तय करेगी। साप्ताहिक रूप से संचालित होने वाली यह ट्रेन हर शनिवार दोपहर 12:55 बजे जनकपुरधाम से रवाना होकर रविवार सुबह 8:10 बजे अयोध्या पहुंचेगी, जबकि वापसी में हर सोमवार को अयोध्या कैंट से प्रस्थान करेगी। रास्ते में यह अयोध्या धाम, गोरखपुर, बस्ती, नरकटियागंज, रक्सौल, सीतामढ़ी, शीशो, मधुबनी और जयनगर जैसे प्रमुख स्टेशनोंे पर रुकेगी। इस रेल संपर्क से न केवल दोनों देशों के श्रद्धालुओं को रामायण से जुड़े दो प्रमुख तीर्थस्थलों तक पहुंचने में सहूलियत होगी, बल्कि बिहार और नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, व्यापार और पारिवारिक आवागमन का एक सशक्त विकल्प भी मिलेगा। दोनों देशों को होंगे बड़े रणनीतिक और आर्थिक लाभ बालेन शाह का यह दौरा केवल धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें दोनों देशों के लिए बड़े आर्थिक व रणनीतिक हित छिपे हैं।

नेपाल में चीन के बढ़ते आर्थिक और रणनीतिक प्रभाव के बीच बालेन शाह सरकार के साथ मजबूत साझेदारी बनाना भारत के लिए बेहद महत्वपूर्णहै। नेपाल में जलविद्युत उत्पादन की अपार संभावनाएं हैं, जहां निवेश कर भारत लंबे समय तक बिजली खरीदकर अपनी ऊर्जा जरूरतें पूरी कर सकता है। इसे भारतीय कं पनियों को निवेश के नए अवसर मिलेंगे और नेपाल में भारतीय सामान व सेवाओं की मांग बढ़ने से भारतीय कारोबारियों को नया बाजार उपलब्ध होगा। इसके अलावा, नेपाल के हवाई क्षेत्र से अतिरिक्त रास्ते मिलने पर बागडोगरा एयरपोर्ट आने-जाने वाली उड़ानों का समय और ईंधन खर्चभी बचेगा। दूसू री ओर, नेपाल को भी इस दौरे से बड़ी उम्मीदें हैं। नेपाल भारत से दो अरब डॉलर की आर्थिक सहायता मांग रहा है और बिजली कारोबार बढ़ाकर जलविद्युत परियोजनाओं के जरिए अपनी आय में इजाफा करना चाहता है।

नेपाली चाय और कृषि उत्पादों के निर्यात में आने वाली अड़चनों को दूर करने के लिए नेपाल भारत से जांच प्रयोगशालाओं और क्वारंटीन सुविधाओंकी मांग कर रहा है, जि से भारतीय बाजार तक उसकी पहुंच आसान हो सके। इसके साथ ही, अंतराष्ट्रीय व्यापार को सुगम बनाने के लिए नेपाल कोलकाता के अलावा अन्य भारतीय बंदरगाहों तक भी पहुंच चाहता है। हवाई रास्तों का पेच और नेपाल की चिंतां इस द्विपक्षीय बातचीत में नए अंतराष्ट्रीय हवाई रास्तों का मुद्दा भी प्रमुखता से शामिल है। नेपाल ने काठमांडू एयरपोर्ट पर भीड़ कम करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मई 2022 में भैरहवा का गौतम बुद्ध इंटरनेशनल एयरपोर्ट और जनवरी 2023 में पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू किया था। हालांकि, सीधे हवाई रास्तों की कमी के कारण यहां अंतराष्ट्रीय उड़ानें उम्मीद के मुताबिक नहीं बढ़ पाई हैं।

पोखरा और भैरहवा नेपाल के पश्चिमी हिस्से में स्थित हैं, जहां पश्चिमी और खाड़ी देशों से आने वाले विमानों को सीधे प्रवेश के लिए भारतीय हवाई क्षेत्र से गुजरना पड़ता है। नेपाल भारत से महेंद्रनगर L626 एयर रूट को दोनों दिशाओं में खोलने की अनुमति मांग रहा है। वर्तमान में इस रास्ते से विमान नेपाल से भारत की ओर जा सकते हैं, लेकिन भारत से नेपाल में सीधे प्रवेश की पूरी अनुमति नहीं है।