मां बगलामुखी की पावन धरा नलखेड़ा में आयोजित एक समारोह में रक्तदान जागरूकता और सामाजिक सेवा के लिए पहचाने जाने वाले निरीक्षक अनुराग झारिया का भव्य सम्मान किया गया।मध्य प्रदेश पुलिस में अपनी जिम्मेदारियों के साथ अनुराग झारिया लगातार रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करते रहे हैं। जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त उपलब्ध कराने और युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान से जोड़ने के कारण उन्हें “ब्लड मैन” के नाम से पहचान मिली है।सम्मान समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

आयोजकों ने उन्हें स्मृति चिह्न और सम्मान-पत्र प्रदान कर उनके मानवीय प्रयासों की सराहना की।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान जीवन बचाने वाला सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। अनुराग झारिया ने सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए समाज से अधिक से अधिक संख्या में स्वैच्छिक रक्तदान से जुड़ने की अपील की।