भोपाल। महिला सशक्तिकरण का असली अर्थ तब सार्थक होता है, जब एक महिला अपनी बनी-बनाई सुरक्षित राह से अलग हटकर कुछ नया करने का साहस जुटाए। राजधानी भोपाल की रूही राय की कहानी कुछ ऐसी ही प्रेरणादायक है। कभी जिम और स्वास्थ्य सेक्टर में काम करने वाली रूही, आज दुनिया भर में 'द डिवाइन रूही' (The Divine Ruhii) के नाम से एक मशहूर टैरो कार्ड रीडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट बन चुकी हैं।

कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया घरों में कैद थी, तब रूही ने उस खाली समय को अपनी ताकत बनाया और घर बैठे टैरो कार्ड, अंक ज्योतिष, वास्तु और क्रिस्टल विद्या की विधिवत शिक्षा लेना शुरू किया।

शहनाज गिल भी रह गईं थीं हैरान

रूही की भविष्यवाणियों की सटीकता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉलीवुड और टीवी की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल के लिए किया गया उनका प्रेडिक्शन बिल्कुल सटीक बैठा था। उनके सटीक मार्गदर्शन के चलते दुनियाभर से 4000 से ज्यादा क्लाइंट्स उनसे जुड़ चुके हैं और उन्हें गूगल पर शानदार 5-स्टार रेटिंग्स मिली हुई हैं। उन्हें 'एम.पी. गौरव रत्न अवार्ड', 'मावे शाइन्स अवार्ड' और 'सिटी एक्सीलेंस अवार्ड' जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।

रिपोर्ट: प्रकाश त्रिपाठी