भोपाल। सिनेमा की दुनिया में यह एक बार फिर साबित हो गया है कि दर्शक सिर्फ कहानी के दीवाने होते हैं, 'कंटेंट ही किंग होता है'। एक तरफ जहाँ 'हनुमान अंश' जैसी सादी और सिंपल कहानी वाली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया है, वहीं दूसरी तरफ 500 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश वाली यश की फिल्म 'टॉक्सिक' को करीब 300 से 350 करोड़ रुपये के भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

'टॉक्सिक' से बॉक्स ऑफिस पर बड़ी उम्मीदें थीं और यश की 'स्टार पावर' के कारण पहले दिन इसे दुनियाभर में करीब 140 करोड़ रुपये की शानदार ओपनिंग भी मिली थी, लेकिन दूसरे ही दिन फिल्म की कमाई बुरी तरह गिरकर करीब 37 करोड़ रुपये पर आ गई। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस असफलता की सबसे बड़ी वजह फिल्म के बेहद कमजोर कंटेंट और ढीली कहानी को बताया है।

'हनुमान अंश' की सफलता ने यह दिखा दिया कि अगर कहानी में दम हो, तो एक सिंपल फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर सकती है, जबकि कोई भी स्टार पावर एक कमजोर कहानी की भरपाई नहीं कर सकती।

रिपोर्ट: प्रकाश त्रिपाठी